जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: ​अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के नोनिया बीघा में मंगलवार की सुबह एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने शिवकुमार को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। ​घटना के संबंध में शिवकुमार की भाभी ने गांव के ही गिरजा सिंह पर जहरीली शराब पिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गिरजा सिंह उसे मोटरसाइकिल से ले गए थे और शराब में जहर मिलाकर पिलाने के बाद वापस घर छोड़ दिया। घर पहुंचते ही शिवकुमार की हालत बिगड़ने लगी। ​सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मरीज को एंबुलेंस से पटना भिजवाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पर परिजनों के द्वारा शराब पिलाने का आरोप लगाया गय...