जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब बिक्री के एक पुराने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीबीपुर महादलित टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान पूर्व से दर्ज शराब बिक्री के मामले के आरोपी राजभुवन मांझी, कृष्ण मांझी तथा सुदामा मांझी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में अवैध शराब की बिक्री के आरोप में काको थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : पुलिस ने एक कांड के आरोपी समेत दो वारंटियों को दबोचा गिरफ्तारी के बाद आवश...