जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान कोकरसा गांव के पास मंगलवार की शाम शराब पीकर तीन उत्पाद मचा रहे शराबियों को धर दबोचा तथा तीनों को आज बुधवार को जेल भेज दिया गया। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस गाड़ी मुरगांव से लौट रही थी। इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी के पास पहुंचकर तीनों शराबियों ने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस द्वारा तीनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों में गुलशन कुमार, सोनु कुमार एवं रूकेश कुमार शामिल हैं। तीनों कोकरसा गांव के रहने वाले बताये गये हैं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शराब के साथ एक पुरुष व दो महिलाएं गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...