जहानाबाद, जुलाई 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के द्वारा मंगलवार की रात में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न शराब के कांड में फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कांड के केस में दोनों अभियुक्त फरार चल रहा था जिसे रात में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेजा गया है एवं अन्य फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए प्रतिदिन छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...