जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में काको निवासी संजय कुमार और मिथिलेश पासवान शामिल हैं। अपर थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि दोनों शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...