Jahanabad News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर शिक्षक से दुर्व्यवहार करने वाला युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भेलावर थाना क्षेत्र के भेलावर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में विद्यालय पहुंचकर शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलजोरी बिगहा निवासी सुरेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा और वहां शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.