जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के हृदयचक गांव में अपने ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे इरफान इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि युवक शराब के नशे में ससुराल पहुंचा और परिजनों के साथ विवाद करते हुए हंगामा करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कलेर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान इरफान इकबाल के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...