जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पाली थाने की पुलिस ने फिरोजी गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोल्डन मांझी और संतोष मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान दोनों को कथित तौर पर शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...