Jahanabad News: शराब के नशे में दो व्यक्ति गिरफ्तार
जहानाबाद, नवम्बर 3 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार शराब के सेवन एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको थाने की पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान काको गांव निवासी कमलेश कुमार तथा सातनपुर गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को शराब के नशे में पकड़ा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रेत्र कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.