जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। शराब सेवन व कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काको पुलिस ने गश्ती के दौरान तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फिरोजी मठ निवासी अनूप कुमार, बीबीपुर निवासी लक्ष्मण मांझी और दमुहा निवासी शिवनंदन सिंह को पकड़ा गया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...