जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता काको थाने की पुलिस ने बरबट्टा गांव से एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सतेंद्र चौधरी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...