जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको और भेलावर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक फरार महिला शराब कारोबारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काजीसराय गांव में छापेमारी कर शराब के एक पुराने मामले में फरार चल रही महिला कारोबारी बबीता देवी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में चैनपुर गांव निवासी अनिल कुमार तथा बलजोरी बीघा निवासी श्रवण कुमार, मुन्ना कुमार, और मिथलेश कुमार श...