जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गिरवर बीघा गांव के समीप सड़क किनारे छापेमारी के दौरान 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई थी। इस मामले में गिरवर बीघा निवासी सहादर राजवंशी के विरुद्ध कलेर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गिरवर बीघा से 30 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...