जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- अरवल में एसआईआर के विरोध में मार्च Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। एसआईआर के नाम पर वोट के अधिकार से जुड़े सवालों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में गुरुवार को अरवल में इंडिया गठबंधन के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। बस स्टैंड से निकला मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा। जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुयेब आलम ने की। इस मौके पर भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि "जब देश का विपक्ष और आम नागरिक चुनाव और वोट के सवाल पर सवाल पूछ रहा है, तो सरकार और चुनाव आयोग जवाब देने के बजाय आंदोलनकारियों को रोकने और हिरासत ...