जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: नारों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या स्थिरता और छोटे परिवार के महत्व का दिया संदेश करपी, निज संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का भव्य आगाज, परिवार नियोजन के प्रति बढ़ी जागरूकतारैली का आयोजन रैली का नेतृत्व जेंडर कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार ने किया। रैली में एएनएम, जीएनएम, आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने हम दो, हमारे दो, छोटा परिवार, सुखी परिवार तथा परिवार नियोजन अपनाएं, खुशहाल जीवन पाएं जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जनसंख्या स्थिरता और छोट...