Jahanabad News: विद्यालय अवधि में चाय की दुकान पर जमे तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण
जहानाबाद, नवम्बर 22 -- तीन शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। विद्यालय की शैक्षणिक ब्यवस्था में लापरवाही बरतने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अवलोकन के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुनाठी में पदस्थापित शिक्षक अशोक प्रसाद, चंद्र प्रकाश और नफीस आलम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार, विद्यालय की कार्यावधि के दौरान तीनों शिक्षक अपने कार्यस्थल का परित्याग कर विद्यालय के नजदीक संचालित चाय की दुकान पर थे। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा है कि शिक्षकों की इस कार्यशैली से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के पठन-पाठन का कार्य नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.