जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: घोसी बीआरसी में विज्ञान कार्यशाला हुआ संपन्न घोसी, निज संवाददाता। घोषी प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला संपन्न हुआ।

विज्ञान कार्यशाला का मुख्य विषय इस कार्यशाला का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार रहा। कार्यशाला में घोषी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफाक अंसारी भी मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षा को प्रयोगात्मक एवं नवाचार आधारित बनाने तथा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जाए।

शिक्षकों का मार्गदर्शन उन्होंने शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में विज्ञान...