जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं का निरीक्षण Jahanabad News: जयपुर में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर स्कूलों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा सेवा संकल्प अभियान व कायाकल्प योजना के तहत की शैक्षणिक और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने शनिवार को जयपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सरस्वती विद्या निकेतन सर गणेश मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जयपुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच व्यवस्था, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों से स्वास्थ्...