जहानाबाद, जुलाई 13 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने शहर के एरोड्रम रोड मवेशी अस्पताल के समीप रविवार की मध्य रात्रि एक बोलेनो कार पर लदी 60 बोतल विदेशी शराब जब्त किया । उस पर सवार एक व्यक्ति अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति परस विगहा थाना क्षेत्र के कलडीह गांव के निवासी बताए गए हैं। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शराब के धंधेबाजों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध शहर में पुलिस गश्त लगा रही थी। यह भी पढ़ें- Siwan News पुलिस ने शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा इस दौरान सूचना मिली कि मवेशी अस्पताल के समीप अंग्रेजी शराब के धंधेबाज गाड़ी पर बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहे...