जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस द्वारा सोमवार की सुबह थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों के पालन की जांच की।

वाहन जुर्माना जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले एक वाहन से जुर्माने के रूप में एक हजार रुपये की राशि वसूल की गई। वाहन जांच अभियान की जानकारी देते हुए परासी थानायक्ष मोहम्मद सेराज ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के कागजात तथा यातायात नियमों का पालन करने को लेकर विशेष रूप से जांच की गई।

चालकों के निर्देश उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ वाहन चालको...