जहानाबाद, अगस्त 2 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी पुलिस ने रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान वलीदाद बाजार, अंजान बीघा मोड़, सकरी खुर्द मोड़ एवं परशुरामपुर बाथे मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही ई-चालान काटा गया।थानाध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 3,000 रुपये जुर्माना वसूला गय...