Jahanabad News: वाहन जांच अभियान में नौ वाहनों से 14 हजार जुर्माना वसूला
जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: मेहंदिया निज संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा रविवार की शाम कलेर स्थित मुख्य सोन नहर पुल पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल नौ वाहनों से करीब 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम मुख्य सोन नहर पुल पर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात में कमी पाई गई या यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनसे नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.