जहानाबाद, नवम्बर 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद। विधि - व्यवस्था के मधेनजर और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की देर शाम तक अलग-अलग जगहों पर हर तरह के वाहनों की जांच की गई। कई वाहन सवार ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते पाए गए। उनसे फाइन के रूप में 86 हजार पांच सौ रूपए राजस्व की वसूली की गई। शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा ग्रामीण पथों पर वाहनों की जांच की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...