जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद। यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मंगलवार की देर रात तक कई वाहन सवार पकड़े गए। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में उनसे जुर्माने के रूप में 69 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिले के विभिन्न सड़क मार्गों के अलावा जहानाबाद जिला मुख्यालय के अरवल मोड़, काको मोड समेत अन्य स्थानों पर वाहन जांच किए जा रहे थे। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: चेकिंग अभियान में 76 हजार रुपये फाइन वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...