जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: जहानाबाद। यातायात नियम का उलंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कई वाहन सवार पकड़े गए। ऐसे लोगों से फाइन स्वरूप 32 हजार रूपए राजस्व की वसूली की गई। जहानाबाद शहर के विभिन्न इलाके के अलावा ग्रामीण पथों पर वाहनों की जांच की गई। यातायात नियम का उल्लंघन, ट्रिपल लोड बाइक चलाने, बिना हेलमेट के बाइक चलाने समेत अन्य मामले में वाहन सवारों से फाइन वसूलने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...