जहानाबाद, सितम्बर 5 -- Jahanabad News: करपी- इमामगंज पथ पर कोचहासा गांव के समीप हुई घटना घायल युवक ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम अरवल, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के करपी-इमामगंज मुख्य मार्ग में कोचहासा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की खबर से मृतक के गांव में भी मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान शहरतेलपा थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा निवासी अभय कुमार उर्फ मनीष कुमार (30 वर्ष), पिता रमेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को करपी-इमा...