Jahanabad News: वाणावर हॉल्ट के समीप ट्रेन की ठोकर से वृद्ध की गई जान
जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेल खंड पर वाणावर हॉल्ट के समीप ट्रेन के झटके से मोहन दास नामक 60 वर्षीय एक वृद्ध की जान चली गई। वह मखदुमपुर डीह गांव के निवासी थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वृद्ध के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंपा। घटना के संबंध में बताया गया है कि बराबर हॉल्ट के आगे पोल संख्या 62/ 23 के समीप उक्त वृद्ध रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहे थे। तेज गति से ट्रेन आ रही थी। उनकी नजर नहीं पड़ी और ट्रेन के झटके से उनके सिर का एक भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हल्ला होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। अग्रेतर कार्रबाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.