जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: पुलिस की भनक लगते ही पशु तस्करी से जुड़े लोग मौके से फरार पटना पुलिस के साथ चार घंटे तक चली छापेमारी मेहंदिया, निज संवाददाता पटना के पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने मेहंदिया थाना क्षेत्र के वलिदाद नट बिगहा में शनिवार की सुबह छापेमारी कर दो पिकअप वाहनों से पांच भैंस एवं एक बच्चा तथा एक स्कॉर्पियो बरामद की।

पुलिस की छापेमारी करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में पिपरा थाना पुलिस ने मेहंदिया थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही पशु चोरी एवं तस्करी से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जांच के क्रम में पिपरा थाना पुलिस को पता चला कि चोरी की भैंसों को मेहंदिया थान...