जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए। वृद्धाश्रम, बुनियाद केंद्र, वरिष्ठ नागरिक प्राधिकरण कार्यालय और विधिक साक्षरता क्लबों में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता और कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी दी गई। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को भी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित किए गए और स्वास्थ्य जांच व परामर्श भी दिया गया। फोटो- 01 अक्टूबर जेहाना- 13 कैप्शन- अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व अन्य। यह भी पढ़ें- ...