जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला औकाफ कमिटी, अरवल द्वारा करपी प्रखंड के अमीनाबाद, मुरारी एवं बाजीदपुर मेला में आम बैठक आयोजित की गई। बैठकों की अध्यक्षता जिला औकाफ कमिटी अरवल के अध्यक्ष हाजी इसलाम अंसारी ने की। वक्फ संपत्ति की सुरक्षा, देखरेख एवं बेहतर प्रबंधन के लिए अमीनाबाद में आम लोगों की मौजूदगी में एहसान अंसारी को अध्यक्ष तथा मोजाहिद अंसारी को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही कुल 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।

वक्फ संपत्तियों की निगरानी कमिटी को वक्फ संपत्तियों की निगरानी, संरक्षण एवं उनकी समस्याओं को जिला औकाफ कमिटी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला औकाफ कमिटी के सचिव एवं अधिवक्ता निसार अख्तर अंसारी ने औकाफ कमिटी के कार्य, अधिकार एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन...