जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- लोन की किस्त को लेकर विवाद Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी के समीप संचालित बजाज फाइनेंस कार्यालय के पास बुधवार की शाम लोन जमा करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पुरुषोत्तम कुमार को पीटकर घायल कर दिया गया। उक्त युवक झुनाठी थाना क्षेत्र के लखापुर गांव के रहने वाले हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में उनके बयान पर दर्ज केस में बजाज फाइनेंस के एक कर्मी रंजन कुमार को नामजद एवं 8 -10 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। घटना के संबंध में प्राथमिकी के सूचक उक्त युवक ने पुलिस को बताया है कि उनकी साली ने बजाज फाइनेंस से लोन लिया था। कुछ स्वास्थ्य कारण से लोन की किश्त की राशि जमा नहीं हुई थी। इसे लेकर बजाज फाइनेंस के उक्त कर्मी ने परेशान...