Jahanabad News: लोक शिकायत के छह मामलों की सुनवाई, चार का निष्पादन
जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: -लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई और अनुपालन रिपोर्ट समय पर देने का निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत गुरुवार को डीएम छिरिड वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में 06 अपीलीय मामलों की सुनवाई कर कई का मौके पर निष्पादन कर दिया। सुनवाई के दौरान संबंधित मामलों के तथ्यों, लोक प्राधिकार की ओर से की गई कार्रवाई और शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। इनमें चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि लंबित दो मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया।
सुनवाई की प्रक्रिया सुनवाई में रतनी-फरीदपुर के अंचल अधिकारी से संबंधित तीन मामलों की समीक्षा की गई। इनमें अतिक्रमण और परिमार्जन से जुड़े दो मामलों का निष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.