जहानाबाद, सितम्बर 22 -- Jahanabad News: अरवल। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने मंगलवार को पुलिस केंद्र अरवल में आयोजित लाइन डे के दौरान अनुरोध कक्ष का संचालन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना गया। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित मामलों की समीक्षा की। शाखा प्रभारियों को कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ दायित्वों का...