जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा एवं जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देश समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित सभी आवेदनों एवं मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्...