Jahanabad News: रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े चोरी करते दो चोर पकड़े गए
जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर मे संचालित मगध मोनार्क रेस्टोरेंट से चोरी करते दो चोर को लोगों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब दो चोर रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर चढ़कर चोरी कर रहे थे। उसी समय किसी की नजर पड गई। लोगों ने शोर किया तब वे लोग भागने लगे। लोगों ने पीछा कर दो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मखदुमपुर थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर में एक छोटू कुमार ग्राम डकरा थाना नमदारगंज जिला नवादा और दूसरा रोहित कुमार टेहटा बाजार का रहने वाला है। दोनों ने बताया कि वे मित्र हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.