जहानाबाद, जुलाई 5 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के निर्देश पर गठित पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों की टीम के द्वारा शहर के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर 14 लड़कियों एवं एक युवक को बरामद किया गया है। सभी लड़कियों और युवक को सदर थाना लाया गया जहां पर पुलिस पदाधिकारी के टीम के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कॉर्बेट नेशनल पार्क के रिजॉर्ट में अय्याशी, 10 युवतियां पकड़ीं, 52 युवक गिरफ्तारछापेमारी की प्रक्रिया सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 14 लड़की एवं एक युवक को बरामद कर थाना लाया गया है। सभी की मेडिकल जांच कराई जाएगी एवं आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में साइबर डीएसपी मोहम्मद मुंशीर आलम, लाइन...