जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री की बैठक की गई। बैठक में जन समस्याओं और विकास से जुड़ी कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कई समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिसका उपस्थित अधिकारियों के द्वारा उचित जवाब दिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से राशन, स्वास्थ्य, सिंचाई, शिक्षा पेयजल ,बिजली ,अपराध नियंत्रण आदि पर चर्चा की गई। राशन कार्ड से बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे जाने पर लोगों ने नाराजगी जतायी। कई गांव में पेयजल की संकट है इस पर ध्यान आकर्षित किया गया। खराब नल जल एवं चापाकलों की मरम्मत करने की मांग की गई। बढ़ते अपराध पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने सदस्यों को बताया कि सुख नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ र...