जहानाबाद, नवम्बर 3 -- प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू Jahanabad News: कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी 18 नवंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण, जिला स्तर पर मिलेंगे नकद पुरस्कार मेहंदिया , निज संवाददाता। विज्ञान एवं गणित में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स-2026 एवं सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस-2026 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2027 के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया ...