जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार की देर रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान भेलावर थाना क्षेत्र के दक्षिणी के समीप पुलिस गश्ती दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की सतर्कता का गहन जायजा लिया। एसपी ने गश्ती दल को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : रात्रि गश्ती ...