Jahanabad News: राजेपुर गांव में करंट से भैंस की मौत
जहानाबाद, अगस्त 24 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में सोमवार को विद्युत प्रवाहित पोल के चपेट में आने से पशुपालक सुदर्शन यादव की एक दुधारू भैंस की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेपुर गांव निवासी सुदर्शन यादव की भैंस एक बिजली पोल से प्रवाहित हो रहे करेंट के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह घटना घटी। अगर समय रहते विभाग पोल में आ रहे करंट को ठीक कर लेता तो यह घटना नही घटती। स्थानीय मुखिया अशोक चौधरी ने कहा कि पीड़ित किसान बेहद ही गरीब है। जिला प्रशासन व बिजली विभाग से पशुपालक को क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.