जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। राजा बाजार अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आलोक में संबंधित विभागों द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है तथा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के निर्माण के कारण वर्तमान में आमजन को हो रही परेशानी को कम करने तथा कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।

समिति की अनुशंसा समिति की अनुशंसा के अनुरूप जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार राजा बाजार अंडरपास के एनएच-110 की एक लेन में कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा आम जन के आवागमन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि दूसरी लेन में कार्य प्रारंभ कर कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए क्विक सेटिंग सीमेंट का उपयोग किया...