जहानाबाद, अगस्त 3 -- Jahanabad News: हाल ही में दूसरे जिलों से ट्रांसफर होकर आए हैं यहां, अंचलों को मिलेगी राहत जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में स्थानांतरित होकर आए 31 राजस्व कर्मचारियों की सोमवार को विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापना की गई। इससे कर्मियों की कमी से जूझ रहे अंचल कार्यालयों को थोड़ी राहत मिलेगी और आम आदमी का काम भी आसान हो सकेगा। पूरी तरह से तकनीक आधारित, पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत संबंधित कर्मियों की पदस्थापना की गई। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन कर कर्मचारियों का विभिन्न अंचलों में आवंटन किया गया।

पदस्थापना की प्रक्रिया डीएम के निर्देश पर जिला स्थापना उप समाहर्ता की उपस्थिति में एनआईसी द्वारा रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस तकनीकी प्रणाली क...