जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि देश एवं प्रदेश के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामले पर जहानाबाद में एकजुट होकर छात्र/छात्राओं ने निरंकुश सरकार के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। पुलिस प्रशासन द्वारा दमनात्मक रवैया एवं बेरहमी से मारपीट का घोर विरोध किया एवं सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जहानाबाद में गुरुवार को शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज एवं फायरिंग किया जाना घोर जुल्म है। डबल इंजन की सरकार अपनी चौहुमुखी विफलता को छुपाने के लिए बच्चों की जायज मांग को दबाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News...