Jahanabad News: राजकीय पॉलिटेक्निक में नये विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी
जहानाबाद, नवम्बर 5 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक में गुरुवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना तथा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं सहयोग की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक गतिविधिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.