Jahanabad News: रतनी में राजस्व से संबंधित 17 आवेदन प्राप्त हुए
जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रतनी पंचायत अन्तर्गत पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया, मुखिया गिनी देवी व बीडीओ आकांक्षा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस शिविर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। डीएम ने बारी-बारी से सभी स्टॉल को बारीकी से अवलोकन किया। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने बताया कि 17 मामले राजस्व से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उसके उपरांत विद्युत विभाग के पांच मामले के अलावा अन्य विभागों के दो दर्जन से अधिक मामले आए हैं जिसका सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आपके आवेदन ऑनलाइन होते हैं दर्ज, 10 दिनों में संबंधित पदाधिकारी को रिपोर्ट देना जरूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.