Jahanabad News: रंगीन डस्टबिन से दिया स्वच्छता का संदेश
जहानाबाद, सितम्बर 24 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम में केंउर पंचायत सरकार भवन और महादलित टोला में चार रंग के डस्टबिन का डेमो प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक विमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक और अन्य कचरे के लिए हरा, नीला, लाल व काला डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई। मुखिया बच्चिया देवी ने लोगों से घर-दुकान से निकलने वाले कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने और पंचायत को प्लास्टिक कचरा व जलजमाव से मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता संग्रहण शुल्क के रूप में 30 रुपये प्रति घर-दुकान सहयोग देने का भी आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प कार्यक्रम में पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.