जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: उधार में सिगरेट व कोल्ड ड्रक्िंस नहीं देने पर घटना को दिया अंजाम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के निचली रोड में महिला कॉलेज के समीप मंगलवार को कोचिंग में पढ़ने वाले कुछ रंगरुट छात्रों ने एक दुकानदार को चाकू मारकर घायल कर दिया। जख्मी दुकानदार रंजीत कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वह समीप के हीं गांधीनगर मोहल्ले का निवासी है। सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल दुकानदार युवक ने हमला करने वाले एक छात्र का नाम पुलिस को बताया है, जो टेहटा का निवासी कहा जाता है। इस संबंध में पुलिस अग्रेतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दुकानदार की जीवन स्थिति अपने साथ हुई घटना के संबंध में घायल दुकानदार रंजीत कुमार का कहना है कि वह गांधीनगर मोहल्ले के समीप ही सड़क किनारे एक दुकान का संचालन करता है। पिछ...