जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा के साथ खेल को भी बताया महत्वपूर्ण काको, निज संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मनियारी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनियारी में छात्र-छात्राओं के साथ गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमंडल स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भेलावर थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति लगन की सराहना की गई। प्रतियोगिता में भाग लेना अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन ...