जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। अभियान के समन्वयक सूरज कुमार एवं रविरंजन कुमार ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया और उन्हें इस सामाजिक अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा डॉ. अरुण कुमार सिन्हा का संबोधन इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, निदेशक निशांत रंजन एवं विद्यालय के प्राचार्य राजी...