जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। मानसून की फुहारों के साथ जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, वहीं मौसम के इस बदलते मिजाज ने सेहत के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हो रही बारिश के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर शहर के सदर अस्पताल पर देखने को मिल रहा है, जहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों की अप्रत्याशित भीड़ से व्यवस्थाएं हांफती नजर आ रही हैं।

मौसमी बिमारियाँ सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो इस समय अस्पताल आने वाले मरीजों में सबसे बड़ी संख्या सर्दी, जुकाम, तेज बुखार, सिरदर्द और अत्यधिक कमजोरी से पीड़ितों की है। डॉक्टरों का कहना है कि हवा में अचानक बढ़ी नमी और तापमान में तेजी से आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण व...